सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव

by Manu
कांग्रेस भवन

चंडीगढ़, 06 नवंबर 2026: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने बुधवार को पंजाब कांग्रेस के नेता बरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की शह पर वरिष्ठ दलित कांग्रेस नेता रणजीत सिंह तरखान माजरा से मारपीट और अपमान के विरोध में चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन का ज़ोरदार घेराव किया।

“दलित विरोधी कांग्रेस मुर्दाबाद” और “सिख विरोधी कांग्रेस मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए, आप नेताओं और वॉलंटियर्स ने तरखान माजरा के लिए न्याय और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जब प्रदर्शनकारियों ने अपनी ‘इंसाफ रैली’ के लिए पंजाब पहुंचे राहुल गांधी से जवाबदेही मांगी, तो चंडीगढ़ पुलिस ने उन पर वॉटर कैनन और बल का इस्तेमाल किया, जिसके बाद कई आप नेताओं को हिरासत में लेकर सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए, श्री चमकौर साहिब से आप के हलका इंचार्ज जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि यह पुलिस कार्रवाई न केवल आप कार्यकर्ताओं पर बल्कि हर दलित पर हमला है। उन्होंने कहा, “आज प्रदर्शनकारियों पर हुए हर लाठीचार्ज ने दलित समुदाय के सीने पर चोट की है। 2027 के चुनाव में लोग भाजपा और कांग्रेस दोनों को जवाब देंगे। राहुल गांधी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि जब उनके पिता राजीव गांधी ने 1984 की हिंसा को यह कहकर सही ठहराया था कि ‘जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती हिलती है’, तो सिख नरसंहार क्यों हुआ? उनकी तथाकथित न्याय रैली तब खोखली साबित होती है जब उनकी अपनी पार्टी अपने दलित कार्यकर्ताओं को न्याय नहीं दे सकती।”

कांग्रेस राज में पंजाबियों पर हुए अत्याचारों को याद करते हुए, जसवीर सिंह गढ़ी ने पुलिस थानों में युवाओं पर अत्याचार, बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार, 35,000 अज्ञात शवों का उनके परिवारों को बताए बिना अंतिम संस्कार, श्री अकाल तख्त साहिब पर हमला, सिख रेफरेंस लाइब्रेरी को नुकसान पहुंचाना और लूटना और मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के अपहरण और हत्या का जिक्र किया।

उन्होंने सवाल किया कि इन अत्याचारों के पीड़ितों को न्याय कब मिलेगा और राहुल गांधी ने कांग्रेस के अपने दलित नेता रंजीत सिंह तरखान माजरा के साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाई।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like