पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई टूटी, आपसी सहमति से अलग होने का फैसला

by Manu
Prithvi Shaw Engagement

चंडीगढ़, 17 सितंबर 2026: पृथ्वी शॉ ने आठ मार्च 2026 को आकृति अग्रवाल से सगाई की थी। कपल ने 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। अब सगाई के छह महीने बाद आकृति अग्रवाल ने घोषणा की है कि उन्होंने और भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। जिसकी वजह भविष्य के लिए अलग-अलग लक्ष्य और परिस्थितियां हैं।

इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट में एक्ट्रेस आकृति ने कहा कि वे आज भी एक-दूसरे की परवाह करते हैं लेकिन अब उन्होंने मान लिया है कि दोनों की राहें अलग हैं। उन्होंने सभी से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की भी अपील की।

आकृति अग्रवाल ने लिखा कि भारी मन से मैं यह बताना चाहती हूं कि मैंने और मेरे मंगेतर ने भविष्य के लिए अलग-अलग लक्ष्यों और परिस्थितियों के कारण अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि उनकी जिम्मेदारियों और मौजूदा हालात की वजह से उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया।

आकृति अग्रवाल ने आगे बढ़ने के लिए दोनों के लिए शुभकामनाएं शांति और खुशी की कामना की और लोगों से आग्रह किया कि वे इस मुश्किल समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। उन्होंने खास तौर पर लोगों से कहा कि वे उनके इस फैसले के कारणों के बारे में कोई अटकलें न लगाएं या कोई धारणा न बनाएं।

ये भी देखे: पृथ्वी शॉ अब घरेलू क्रिकेट में मुंबई से नहीं खेलेंगे, MCA ने दिया NOC

You may also like