जालंधर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की रेड, पी.पी.आर. मार्केट में मालिक समेत 2 गिरफ्तार

by Manu
अवैध हुक्का बार

जालंधर, 10 जनवरी 2026: थाना सात की पुलिस ने पी.पी.आर. मार्केट में स्थित रिपब्लिक हुक्का बार पर रेड कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रेड के दौरान बार से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों में बार का मालिक और एक कर्मचारी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पी.पी.आर. मार्केट में रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का परोसा जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना सात की पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए रेड की। रेड के दौरान मौके से हुक्के, शराब की बोतलें और अन्य संबंधित सामान बरामद हुआ है।

थाना सात के प्रभारी ने बताया कि जांच देर रात तक चल रही है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले के सभी तथ्य सामने लाए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, यह हुक्का बार एक नेता ने अपने दामाद को खुलवा रखा था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

ये भी देखे: जालंधर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, दो युवक एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार

You may also like