नोएडा हिंसा का मुख्य आरोपी आदित्य आनंद तमिलनाडु से गिरफ्तार,जानें कैसे रची थी साजिश

by Manu
आदित्य आनंद

नोएडा, 18 अप्रैल 2026: नोएडा में 13 अप्रैल को वेतन वृद्धि को लेकर हुई हिंसा में शामिल फरार मुख्य आरोपी आदित्य आनंद को पुलिस ने शनिवार को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को पहले यह आशंका थी कि आदित्य दिल्ली में छिपा हो सकता है। इस मामले में नोएडा पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थीं।

इसी हिंसा के मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस को सीधा आतंकी कनेक्शन मिला है।

गुरुवार को जांच के लिए नोएडा पहुंची एटीएस टीम को पता चला कि हिंसा भड़काने वाले दोनों एक्स (ट्विटर) अकाउंट्स के संचालकों ने दो सप्ताह पहले लखनऊ से गिरफ्तार किए गए आतंकियों के हैंडलर्स से सोशल कॉल के जरिए कई बार बातचीत की थी।

अनुषी तिवारी प्राउड इंडियन नबी और मीर इलयास आइएनसी नाम के इन दोनों एक्स अकाउंट्स से 13 और 14 अप्रैल को पोस्ट की गई थीं। इन पोस्ट्स में नोएडा हिंसा में कई लोगों के मरने की पूरी तरह झूठी और भड़काऊ सूचना फैलाई गई थी।

पुलिस अब इन अकाउंट्स के संचालकों की पहचान और उनके आतंकी हैंडलर्स से हुए संपर्क की गहराई जांच रही है।

ये भी देखे: ग्रेटर नोएडा में सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट, माता प्रसाद पांडे बोले- ”सरकार सो रही थी..”

You may also like