कोलकाता, 07 अक्तूबर 2025: पश्चिम बंगाल में BJP सांसद खगेन मुर्मू पर हमले का मामला अब केंद्र की नजरों में आ गया है। लोकसभा सचिवालय ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर राज्य सरकार से तीन दिनों के अंदर तथ्यात्मक जवाब मांगने का निर्देश दिया है।
हमले की घटना जलपाईगुड़ी में हुई थी जहां खगेन मुर्मू को गंभीर चोटें आईं है। सिर पर गहरी चोट लगने से उनकी आंख बाल-बाल बच गई। BJP ने इसे राज्य में बिगड़ते कानून-व्यवस्था का नतीजा बताया है। TMC ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। अब लोकसभा सचिवालय का हस्तक्षेप मामला और गंभीर बन गया है।
सचिवालय के पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि पश्चिम बंगाल सरकार को तुरंत जवाब देना होगा, वरना आगे की कार्रवाई होगी। गृह मंत्रालय अब राज्य से विस्तृत रिपोर्ट मांगेगा।
ये भी देखे: बंगाल विधानसभा के विशेष सत्र में हंगामा, बीजेपी-टीएमसी में झड़प, शंकर घोष निलंबित