हरियाणा में बनेगा सार्वजनिक ई-वाहन चार्जिंग स्टेशनों का बड़ा नेटवर्क

by Manu
PM E-DRIVE scheme

चंडीगढ़, 08 जुलाई 2026: हरियाणा सरकार प्रदूषण मुक्त पर्यावरण और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है। बिजली निगमों (डिस्कॉम) ने भारत सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत पूरे प्रदेश में सार्वजनिक ई-वाहन चार्जिंग स्टेशनों का जाल बिछाने की तैयारी शुरू कर दी है।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) को इस योजना की नोडल एजेंसी बनाया गया है। हरियाणा डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि योजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रदेशभर में उपयुक्त सरकारी जमीनों की पहचान शुरू कर दी गई है।

सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों और एजेंसियों से खाली पड़ी जमीनों का ब्योरा मांगा गया है। बिजली निगम अपने कार्यालय परिसरों और भवनों में भी चार्जिंग स्टेशन लगाएगा।

उन्होंने बताया कि ऐसे स्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां मुख्य सड़क से अच्छी कनेक्टिविटी हो और कम से कम 60 वर्गमीटर खाली जगह उपलब्ध हो।

सभी मुख्य अभियंताओं को समय रहते इसकी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दे दिए गए हैं।

ये भी देखे: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूलों में निर्माण कार्य अब नई ब्रांच संभालेगी

You may also like