हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूलों में निर्माण कार्य अब नई ब्रांच संभालेगी

by Manu
Haryana government

चंडीगढ़, 08 जुलाई 2026: हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में भवन निर्माण, मरम्मत और अन्य सिविल कार्यों को और अधिक पारदर्शी तथा व्यवस्थित बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम उठाया है।

माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की वर्क्स ब्रांच का विलय कर नई “सिविल वर्क्स एंड इंजीनियरिंग ब्रांच” का गठन किया गया है। साथ ही स्कूलों से एस्टीमेट तैयार करने, जांच, स्वीकृति और बजट जारी करने की पूरी प्रक्रिया भी तय कर दी गई है।

महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नई शाखा अब फील्ड स्तर से आने वाले सभी निर्माण प्रस्तावों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाएगी।

यह आदेश 3 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गया है। इसके क्रियान्वयन के विस्तृत निर्देश 6 जुलाई को सभी जिलों को भेज दिए गए हैं।

ये भी देखे: हरियाणा सरकार करेगी फर्जी मेडिकल रिपोर्ट मामले की जांच – CM नायब सैनी

You may also like