यूपी के शिक्षकों को अब 1 करोड़ रुपये तक का एक्सीडेंटल बीमा, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

by Manu
कैशलेस चिकित्सा योजना

वाराणसी, 08 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को काशी से शिक्षकों के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया। अब प्रदेश के शिक्षकों को 1 करोड़ रुपये तक का एक्सीडेंटल बीमा मिलेगा।

सीएम योगी ने कहा कि यूपी इस तरह की योजना शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस योजना का लाभ स्थायी शिक्षकों, शिक्षामित्रों और रसोइयों सहित सभी कर्मचारियों को मिलेगा। इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू साइन किया गया है।

स्थायी शिक्षकों और कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म इंश्योरेंस, 1 करोड़ रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट कवर, 1 करोड़ रुपये का स्थायी दिव्यांगता कवर और 1.60 करोड़ रुपये तक का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस मिलेगा। कर्मचारी की अनहोनी होने पर उनके बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी के लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी।

10 हजार रुपये से ज्यादा वेतन वाले संविदा कर्मचारियों को 30 लाख से 80 लाख रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस मिलेगा। 10 हजार रुपये से कम वेतन वाले कर्मचारियों को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैशलेस इलाज के लिए प्रदेश सरकार सालाना साढ़े चार सौ करोड़ रुपये खर्च करेगी। सरकार शिक्षकों से कुछ नहीं लेगी।

सीएम योगी ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा, “हम आपसे सिर्फ गुरु दक्षिणा के रूप में यही मांग करते हैं कि आप बच्चों पर पूरा ध्यान दें। स्कूल का वातावरण स्कूल जैसा होना चाहिए। स्कूल स्वच्छ, सुंदर और अनुशासित हों, जहां देश का भविष्य गढ़ा जा सके।”

ये भी देखे: वाराणसी में सीएम योगी देंगे शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा

You may also like