चंडीगढ़, 09 नवंबर 2026: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली 4 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए मार्नस लाबुशेन को टीम की योजना से बाहर कर दिया है। वे पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज में भी वे एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके थे।
ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि फिलहाल लाबुशेन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट और पूरी सीरीज के लिए चयन में शामिल नहीं किया जाएगा। बेली के मुताबिक खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट में वापसी कर फॉर्म हासिल करने का समय देना जरूरी है।
जॉर्ज बेली ने कहा कि लाबुशेन की टीम में जगह को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। ऐसे में उन्हें कुछ समय देना सही फैसला है। वे क्वींसलैंड लौटकर शेफिल्ड शील्ड में टीम की कप्तानी करेंगे।
बेली ने कहा फिलहाल हम न्यूजीलैंड सीरीज के लिए लाबुशेन के नाम पर विचार नहीं कर रहे हैं। उनके टीम में स्थान को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। हमें लगा कि इससे उन्हें थोड़ा समय और मानसिक स्पष्टता मिलेगी।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया