अभिषेक बनर्जी के कालीघाट घर पर कोलकाता पुलिस का छापा, 4 घंटे चली तलाशी

by Manu
अभिषेक बनर्जी

कोलकाता, 13 जून 2026: TMC के सांसद अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने छापा मारा। पुलिस टीम शुक्रवार रात करीब 3 बजे सेंट्रल फोर्स के जवानों के साथ पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घर की अंदरूनी तलाशी ली जबकि जवान बाहर गेट पर पहरा देते रहे। यह छापेमारी करीब 4 घंटे तक चली।

पुलिस के साथ पश्चिम मेदिनीपुर जिले की टीम भी शामिल थी। सूत्रों के अनुसार, पश्चिम मेदिनीपुर के सालबोनी थाने में दर्ज एक मामले को लेकर यह कार्रवाई की गई।शनिवार सुबह घर से बाहर निकलकर अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने ताला तोड़कर घर में घुसा और हर कमरे की तलाशी ली।

यह छापेमारी ऐसे समय हुई है जब फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ CID की जांच चल रही है। TMC सांसद सागरिका घोष ने X पर लिखा, “तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ नहीं मिला। यह राजनीतिक बदले की भावना, डराना-धमकाना और मानसिक प्रताड़ना है। ‘ऑपरेशन लोटस’ उन सभी नेताओं को निशाना बना रहा है जो भाजपा के आगे झुकने से इनकार करते हैं।”

ये भी देखे: फेक सिग्नेचर मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को तीन हफ्ते की राहत दी, गिरफ्तारी पर रोक

You may also like