रांची, 08 अगस्त 2026: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्यों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक का घेराव करने के लिए मार्च निकाला है।
मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं को सिद्धू-कान्हू पार्क के पास पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस और परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प और धक्का-मुक्की हुई।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस की ओर से लगातार प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोका जा रहा है। इसी दौरान पुलिस ने ABVP के चार सदस्यों को हिरासत में ले लिया। जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने दो बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित सिद्धू-कान्हू पार्क के समीप पहुंच गए।
ये भी देखे: JPSC-JSSC विवाद: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- सरकार छात्रों से बातचीत को तैयार