चंडीगढ़, 11 नवंबर 2026: आईपीएल 2027 से पहले एक और बड़ा ऐलान हो गया है। हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस को छोड़कर पंजाब किंग्स में चले गए हैं। अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स छोड़कर मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं। दोनों टीमों के बीच एक-एक खिलाड़ी की अदला-बदली हुई है।
एमआई और पीबीकेएस के बीच बड़ी डील का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस में 16.35 करोड़ रुपये मिल रहे थे। अब पंजाब किंग्स में उनकी सैलरी बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गई है। अर्शदीप सिंह को मुंबई इंडियंस में 18 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
अभी सस्पेंस बना हुआ है कि हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स के नए कप्तान बनेंगे या श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलेंगे।
मुंबई इंडियंस से ही अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले हार्दिक पांड्या ने दूसरी बार अपनी टीम छोड़ी है। साल 2015 में वे पहली बार मुंबई इंडियंस के साथ नजर आए थे। साल 2022 के आईपीएल से पहले मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया। तब वे गुजरात टाइटंस चले गए और वहां की कप्तानी भी की। पहली ही सीजन में उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल का खिताब जीत लिया। साल 2023 में भी वे टीम को फाइनल तक ले गए। साल 2024 में वे वापस मुंबई इंडियंस लौटे। रोहित शर्मा को हटाकर उन्हें कप्तान बनाया गया लेकिन तब से टीम का प्रदर्शन खराब रहा।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया