असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, राहत और बचाव कार्य जारी

by Manu
कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

गुवाहाटी, 11 नवंबर 2026: असम में बुधवार सुबह बड़े रेल हादसे की खबर सामने आई है। कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके डिगारू के पास हुआ।

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने आधिकारिक जानकारी दी है। इस हादसे में अब तक कोई मौत या घायल होने की बात सामने नहीं आई है।

कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस मिजोरम से कोलकाता की ओर जा रही थी। रेलवे ने इस मामले में आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी कर दी है।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like