भारत ने किया बेलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
नई दिल्ली, 29 नवंबर : भारत द्वारा परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइलों से भारत की सामरिक क्षमता में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार भारत ने बंगाल की खाड़ी में परमाणु ऊर्जा चालित एक पनडुब्बी से लगभग 3,500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। जानकारी के अनुसार इस परीक्षण के साथ ही भारत उन देशों के छोटे समूह में शामिल हो गया है, जो जमीन, हवा और समुद्र से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल दागने की क्षमता रखते हैं। जानकारी अनुसार के4 मिसाइल का परीक्षण बुधवार को विशाखापत्तनम के तट पर पनडुब्बी आईएनएस अरिघाट से किया गया। उन्होंने बताया कि यह पनडुब्बी से प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल (एसएलबीएम) का पहला परीक्षण था। पिछले कुछ वर्षों में पनडुब्बी प्लेटफॉर्म से ठोस ईंधन वाली मिसाइल का कम से कम पांच बार परीक्षण किया गया है। सूत्रों ने बताया कि मिसाइल का लगभग पूरी रेंज के लिए परीक्षण किया गया।
भारत ने किया बेलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
106
previous post