IND बनाम WI T20i: आज से वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज, लखनऊ में पहला मुकाबला

by Manu
श्रेयस अय्यर

लखनऊ, 06 अक्टूबर 2026: भारत ने एशियन गेम्स में तीन दिन पहले ही पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीता था। अब उसे वेस्टइंडीज (IND बनाम WI) के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है। पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा।

एशियन गेम्स की टीम के 14 में से 12 भारतीय खिलाड़ी इस सीरीज के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। ऐसे में ट्रैवल और पर्याप्त रेस्ट टाइम न मिलना कई खिलाड़ियों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

भारत के सामने सबसे बड़ा सवाल ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर रहेगा। इसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का आज खेलना मुश्किल नजर आता है।

एशियन गेम्स में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग की थी। संजू सैमसन नंबर तीन पर उतरे थे। तब भारत ज्यादातर ऑलराउंडर्स के साथ खेल रहा था। जापान की धीमी पिच पर पार्ट टाइम स्पिनर अभिषेक शर्मा ने भी अच्छी गेंदबाजी की थी।

अब वेस्टइंडीज के सामने ईशान किशन के नंबर तीन पर खेलने की संभावना है। ऐसे में प्लेइंग ग्यारह में अभिषेक सैमसन और सूर्यवंशी में से सिर्फ दो ही खेल सकते हैं। अभिषेक-सैमसन टीम के फर्स्ट चॉइस ओपनर हैं। इसलिए सूर्यवंशी को अभी इंतजार करना पड़ सकता है।

ये भी देखे: न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे आज, सिराज को मिल सकता है मौका

You may also like