34
नई दिल्ली, 11 सितंबर : वियतनाम में आई बाढ़ के कारण भारी तबाही होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार चक्रवात ‘यागी’ के कारण वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो गई और इसी के साथ चक्रवात से जुड़ी घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या बुधवार को बढक़र 141 हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। बाढ़ के पानी से लैंग नू गांव तबाह हो गया। इस गांव में 35 परिवार रहते थे।