गुरजीत सिंह की हुई अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने से मौत
कपूरथला: पंजाब के कपूरथला जिले से संबंधित गांव कूका तलवंडी के रहने वाले गुरजीत सिंह की अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई, जिसके चलते युवक के घर में मातम छा गया है। घटना की जानकारी देने वाले मृतक लड़के के ताया हरजिंदर सिंह ने बताया कि मेरा भतीजा गुरजीत सिंह (32) पुत्र गुरदेव सिंह अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में काफी समय से रह रहा था और छह महीने पहले ही पंजाब छोड़ कर अनरिका गया था। उन्होंने कहा कि मृतक युवक की 18 अक्टूबर को शादी होनी थी। उन्होंने आगे कहा कि गुरजीत सिंह पंजाब आने के लिए फ्लाइट पकड़ने की तैयारी कर रहा था और अपना सामान पैक करने के बाद फ्लाइट में जाने से पहले उसने अमेरिका में अपने दोस्त के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा तेजा था और आते समय दिल का दौरा पड़ गया, जिसे जब अस्पताल लेजाया गया तो उनकी मृत्यु हो गयी।
गुरजीत सिंह की हुई अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने से मौत
100
previous post