चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, कैशियर जांकी की मौत

by Manu
चंडीगढ़ फायरिंग

चंडीगढ़, 13 जून 2026: चंडीगढ़ सेक्टर-11 में पीजीआई के पास कुमार मेडिकल स्टोर पर शनिवार दोपहर फायरिंग हो गई। इस घटना में स्टोर के कैशियर जांकी की मौत हो गई।

दोपहर करीब ढाई बजे दो बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसे। दोनों ने मास्क लगाया हुआ था। उन्होंने हाथ छिपाकर अंदर ही अपनी ऑटोमैटिक गन लोड की और काउंटर पर बैठे कैशियर पर गोली चला दी। गोली चलाने वाला एक ही हमलावर था।

बदमाश स्कूटी पर आए थे। उन्होंने दुकान के बाहर पहुंचते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कुल सात राउंड गोलियां चलाई गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद चश्मदीदों में दहशत फैल गई। पुलिस ने तुरंत पूरे मार्केट ब्लॉक को सील कर दिया। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी देखे: BREAKING: चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जिम से निकलते ही 8 राउंड फायरिंग

You may also like