विशाखापत्तनम, 03 नवंबर 2026: चक्रवाती तूफान मुरासु सोमवार देर रात 1 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराना शुरू हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में चक्रवात ने पूरी तरह आंध्र तट को पार कर लिया। यह नेल्लोर और नरसपुर के बीच तट से टकराया है। इस दौरान आंध्र के तटीय इलाकों में 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।
आंध्र प्रदेश के तीन एयरपोर्ट पर 19 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। वहीं चेन्नई एयरपोर्ट से भी 11 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। पांच राज्यों में एनडीआरएफ की 37 टीमें तैनात की गई हैं जिनमें से 13 टीमें आंध्र प्रदेश में हैं।
ओडिशा सरकार ने गंजाम गजपति रायगड़ा कोरापुट और मलकानगिरी जिलों से 1.6 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह भेज दिया है। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ केरल तेलंगाना कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी चक्रवात का असर दिख सकता है।
ये भी देखे: 5 साल की बच्ची ने CM योगी को बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया, योगी बोले- मन लगाकर पढ़ाई करना