अमृतसर पुलिस ने दो नशा तस्करों को पकड़ा, 5 किलो हेरोइन बरामद

by Manu
हेरोइन

चंडीगढ़, 02 नवंबर 2026: पंजाब में नशे के खिलाफ जारी मुहिम के तहत काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक विशेष ऑपरेशन के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अज्ञात तस्करों से हेरोइन की बड़ी खेप हासिल कर उसे पंजाब के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करते थे।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस सफलता की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस की प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी किसी अज्ञात नेटवर्क या आकाओं के जरिए हेरोइन की खेप अपने पास मंगवाते थे और फिर पंजाब में ही आगे अन्य पार्टियों या तस्करों तक इसकी डिलीवरी करते थे। हालांकि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन-किन लोगों को सौंपा जाना था इसका खुलासा होना अभी बाकी है।

ये भी देखे: 5 साल की बच्ची ने CM योगी को बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया, योगी बोले- मन लगाकर पढ़ाई करना

You may also like