विशाखापत्तनम एचपीसीएल रिफाइनरी में भीषण आग, घने धुएं की गिरफ्त में पूरा इलाका

by Manu
hpcl refinery fire

विशाखापत्तनम, 03 नवंबर 2026: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की एचपीसीएल रिफाइनरी में देर रात भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इससे जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें आग की लपटें और काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है। फिलहाल ये हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। न ही किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

इधर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक ट्रायल रन के गड़बड़ हो जाने के बाद आग लग गई। इसमें बायप्रोडक्ट के तौर पर सल्फर रह गया था।

ये भी देखे: 5 साल की बच्ची ने CM योगी को बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया, योगी बोले- मन लगाकर पढ़ाई करना

You may also like