अमित शाह बोले- राहुल की रामलीला ‘जलसा’ 1984 दंगों की पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी

by Manu
amit shah

चंडीगढ़, 03 नवंबर 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंडी गठबंधन द्वारा आयोजित रैली को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 1984 के सिख-विरोधी दंगों की बरसी पर दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की रैली से पीड़ितों और उनके परिवारों की पुरानी दर्दनाक यादें फिर से ताजा हो जाएंगी।

चंडीगढ़ में विकास परियोजनाओं के शिलान्यास के दौरान शाह ने कहा कि 1 नवंबर को राजधानी में इस तरह का जलसा आयोजित करना दंगा पीड़ितों और उनके परिवारों के पुराने जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

उन्होंने कांग्रेस पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विवादित बयान का हवाला दिया और चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की मॉक संसद पर तंज कसते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना है तो वे मॉक पार्लियामेंट में ही बने रहें।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 1984 को दिल्ली की सड़कों पर हजारों निर्दोष सिखों का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था।

शाह ने उस खौफनाक मंजर को याद दिलाते हुए कहा कि उस दौरान हंसते-खेलते परिवार उजाड़ दिए गए लोगों को जिंदा जलाया गया मासूम बच्चे अनाथ हो गए महिलाएं विधवा हुईं और आशियाने खाक में मिला दिए गए।

विरोध प्रदर्शन के लिए इस तारीख के चयन पर इंडिया गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा जिस दिन सिखों का नरसंहार हुआ था उसी दिन इन्हें रैली आयोजित करनी थी।

ये भी देखे: 5 साल की बच्ची ने CM योगी को बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया, योगी बोले- मन लगाकर पढ़ाई करना

You may also like