होशियारपुर में कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के घर ED की रेड, CRPF भी साथ

by Manu
सुंदर शाम अरोड़ा

होशियारपुर, 03 नवंबर 2026: होशियारपुर से कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर पर ईडी ने रेड की। सोमवार सुबह करीब 5 बजे केंद्रीय एजेंसियों की टीम जोधा मल रोड स्थित अरोड़ा के आवास पर पहुंची। अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद रहे।

आवास के आसपास सुरक्षा जवानों की तैनाती कर दी गई है और घर को घेर लिया गया है। एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ईडी ने सुंदर शाम अरोड़ा के ठिकानों पर यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग यानी धन शोधन निवारण अधिनियम से जुड़ी जांच के सिलसिले में की है।

इससे पहले 27 जनवरी को भी ईडी ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के साथ अरोड़ा के घर पर दबिश दी थी और दस्तावेज खंगाले थे। हालांकि टीम ने घर के अंदर से क्या मिला इसे लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की थी।

ये भी देखे: 5 साल की बच्ची ने CM योगी को बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया, योगी बोले- मन लगाकर पढ़ाई करना

You may also like