2
लुधियाना, 13 जून 2026: पंजाब सरकार ने लुधियाना नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। 2020 बैच के IAS अधिकारी ओजस्वी को लुधियाना का नया नगर निगम कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग ने 13 जून 2026 को जारी आदेश में 2016 बैच की IAS अधिकारी नीरू कत्याल गुप्ता का ट्रांसफर कर दिया। उन्हें अब विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन एवं समन्वय का प्रभार सौंपा गया है।
नए कमिश्नर IAS ओजस्वी इससे पहले ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GLADA) में अतिरिक्त मुख्य प्रशासक के पद पर कार्यरत थे। शहर के विकास कार्यों से जुड़े रहने के कारण उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये भी देखे: लुधियाना नगर निगम की बड़ी कारवाई, इन दुकानों पर लगाए ताले, जाने वजह
