कैथल, 28 सितंबर 2026: कैथल में आज जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे। बैठक में कुल 13 मामलों की सुनवाई की जाएगी। इनमें पांच पुरानी शिकायतें और आठ नई शिकायतों की सुनवाई होगी।
बैठक में पुलिस विभाग एडीसी कार्यालय जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय तहसीलदार कार्यालय सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक एसडीएम कार्यालय जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय व लोक निर्माण विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई होगी।
इनके अलावा सिविल सर्जन कार्यालय जिला नगर आयुक्त कार्यालय व रोडवेज विभाग से संबंधित शिकायतों की भी सुनवाई की जाएगी।
डीसी कैथल अपराजिता ने बताया कि बैठक को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से सभी विभागों के अधिकारियों को निर्धारित स्थान और समय पर पहुंचने के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि वे संबंधित शिकायतों और उनसे जुड़े सभी प्रकार के दस्तावेज लेकर निर्धारित स्थान व समय पर बैठक में पहुंचना सुनिश्चित करें।
अध्यक्ष की ओर से सुनी जाने वाली शिकायतों में सबसे ज्यादा शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित रहेंगी। प्रशासन की ओर से बैठक के बारे में सभी विभागाध्यक्षों और समिति के सदस्यों को भी सूचित किया गया है।
ये भी देखे: लोगों की शिकायतों का निस्तारण करें अधिकारी, अन्यथा होगी कार्रवाई- महिपाल ढांडा