आजमगढ़, 13 जून 2026: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अश्लील टिप्पणियों के मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त बयान दिया है।
आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा, “पिछले दिनों सपा अध्यक्ष की पुत्री के खिलाफ कुछ लोगों ने गलत टिप्पणियां की थीं। जैसे ही यह मेरे संज्ञान में आया, मैंने तत्काल पुलिस को निर्देश दिया कि FIR दर्ज करो। बेटी बेटी होती है। हम तो संस्कारों में पले-बढ़े हैं, जहां कहा जाता है कि गांव की बेटी सबकी बेटी और गांव की बहन सबकी बहन।”
मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा, “अखिलेश जी दूसरों को उपदेश देते हो, अपने चेले-चपाटों को भी थोड़ा उपदेश दे दो कि अपनी भाषा को संयम में रखें। दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले खुद भी सोच लें कि उनके लोग बहनों, बेटियों, बुजुर्गों, दिवंगत लोगों और वरिष्ठ नेताओं के प्रति कैसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें भी अपने लोगों को संस्कारित करने की जरूरत है। अगर नहीं समझा पाते तो हमारे हवाले कर दो, हम अच्छे से समझा देंगे।”
ये भी देखे: सीएम योगी काशी पहुंचे, विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक और काल भैरव मंदिर में की पूजा