वाराणसी, 13 जून 2026: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम 6 बजे वाराणसी पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद काल भैरव मंदिर में पहुंचकर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों वीरेंद्र मिश्रा और राजेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री की नजर उतारी। इस दौरान योगी मुस्कुराते नजर आए।
मंदिर की परंपरा के अनुसार, सीएम योगी ने बाबा काल भैरव को सरसों का तेल चढ़ाया और काल धागे को अपने ऊपर तीन बार फेरकर अर्पित किया। उन्होंने बाबा काल भैरव का मंत्रोच्चार भी किया।
इसके बाद सीएम सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और समयबद्ध तरीके से परियोजनाएं पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल पहुंचे। यहां उन्होंने सरकारी योजनाओं और ODOP (एक जिला-एक उत्पाद) से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।
ये भी देखे: रामभद्राचार्य की कथा में पहुंचे सीएम योगी, बोले – श्रीराम का उदाहरण लव जिहाद रोकने के लिए आदर्श