पटना, 13 जून 2026: पटना के मसौढ़ी में शुक्रवार शाम किडनैपिंग मामले में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया। मुठभेड़ में मसौढ़ी थाने के अपर थानेदार राहुल कुमार और ASI संजय कुमार गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी हैदर को गोली लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया।
यह मुठभेड़ शुक्रवार शाम 7:15 बजे मसौढ़ी थाने से महज 400 मीटर दूर मणिचक तालाब के पास एक खेत में हुई। दोनों तरफ से करीब 12 राउंड गोलियां चलीं।
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किडनैप किए गए युवक को भी अपराधियों के चंगुल से सकुशल छुड़ा लिया।
अपराधी घटनास्थल से भागने की कोशिश कर रहे थे। बाद में पुलिस को सूचना मिली कि एक बदमाश को गोली लगी है। उसे पटना के चार अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
ये भी देखे: गोपाल खेमका हत्याकांड में गांधी मैदान के थानेदार सस्पेंड, लापरवाही का आरोप