राजनाथ सिंह के साथ कामाख्या मंदिर पहुंचे CM योगी, हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

by Manu
cm yogi and rajnath singh

चंडीगढ़, 12 मई 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को असम पहुंचे और हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। समारोह के बाद योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मां कामाख्या मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

इससे पहले मंगलवार सुबह गुवाहाटी एयरपोर्ट पर योगी का जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। योगी ने हाथ जोड़कर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।

उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मंच पर वे योगी आदित्यनाथ के पीछे वाली पंक्ति में बैठे नजर आए। उनके बगल में मंत्री ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद भी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी समारोह में शामिल हुईं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि 2027 में जब उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी तो पश्चिम बंगाल और असम के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।”

अनुप्रिया पटेल ने कहा, “असम में भाजपा की हैट्रिक साबित करती है कि एनडीए सरकार ने शांतिपूर्ण वातावरण और विकास का नया अध्याय लिखा है, जिससे जनता का भरोसा जीता गया है।”

हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ चार अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

ये भी देखे: वीर बाल दिवस पर लखनऊ में श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री योगी ने साहिबजादों को किया नमन

You may also like