UP: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को दी श्रद्धांजलि

by Manu
अहिल्याबाई होल्कर

लखनऊ, 31 मई 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सीएम योगी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “देशभर में मंदिरों, घाटों और धर्मस्थलों के पुनर्निर्माण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से एक आदर्श शासन व्यवस्था का उदाहरण प्रस्तुत करने वाली ‘लोकमाता’ अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कोटिशः नमन।”

उन्होंने कहा कि प्रजा के हित को सर्वोपरि रखते हुए विकास, धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए उनके द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्य आज भी हमें सुशासन और लोकहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

ये भी देखे: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में किया ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण, सीएम योगी भी रहे मौजूद

You may also like