हरदीप सिंह पुरी और जेफ्री एपस्टीन की तस्वीरें वायरल, विपक्ष ने उठाए सवाल

by Manu
hardeep puri

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर 2026: अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के साथ पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की कई तस्वीरें वायरल हैं। ये तस्वीरें इसलिए अहम मानी जा रही हैं क्योंकि पुरी लगातार कहते रहे हैं वे एपस्टीन से केवल प्रतिनिधिमंडल के साथ मिले। अलग से कभी मुलाकात नहीं हुई।

तस्वीरें सामने आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा जब पुरी ने कहा था कि वे एपस्टीन से कभी अकेले नहीं मिले तो इन तस्वीरों के क्या मायने हैं।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा पुरी कहते थे कि वे एपस्टीन से तीन-चार बार डेलिगेशन के साथ मिले थे। दोनों तस्वीरों में बाकी सदस्य कहां थे।

इन तस्वीरों को जस्टिस डिपार्टमेंट की तरफ से जारी दस्तावेजों के नौवें सेट में रखा गया था। इस सेट में कम से कम 11 तस्वीरें हैं। ये सभी लगभग एक जैसी हैं। ये मंगलवार को सोशल मीडिया पर चर्चा में आई।

ये भी देखे: सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी- भगवंत सिंह मान

You may also like