सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों के भत्तों में की बढ़ोतरी, 3 बड़ी घोषणाएं कीं

by Manu
योगी आदित्यनाथ

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर 2026: सीएम योगी ने बुधवार को पुलिस विभाग के लिए तीन बड़ी घोषणाएं कीं। पुलिस स्मृति दिवस पर उन्होंने कहा कि अब प्रांतीय पुलिस सेवा के अफसरों को वर्दी के लिए 6400 नहीं 15 हजार रुपए भत्ता मिलेगा।

इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर का मोटरसाइकिल भत्ता भी 700 से बढ़ाकर 1000 रुपए कर दिया है। वहीं पुलिसकर्मियों को मोबाइल रिचार्ज के लिए अब दो हजार की जगह 2500 रुपए मिलेंगे।

योगी ने 2017 के बाद तीन बार पुलिसकर्मियों का भत्ता बढ़ाया है।

अक्टूबर 2024 में योगी ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी की थी। सिपाहियों को मिलने वाला वार्षिक वर्दी भत्ता तीन हजार रुपए से बढ़ाकर 6400 रुपए किया था।

अक्टूबर 2022 में पुलिस स्मृति दिवस पर साइकिल भत्ते को खत्म करके मोटरसाइकिल भत्ता शुरू किया। तब तक मिलने वाले 200 रुपए मासिक साइकिल भत्ते को बढ़ाकर 700 रुपए मासिक मोटरसाइकिल भत्ता किया।

अक्टूबर 2021 में योगी ने पुलिसकर्मियों के सीयूजी और मोबाइल सिम उपयोग के लिए मिलने वाले भत्ते में बढ़ोतरी करके दो हजार रुपए किया था।

ये भी देखे: सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या बड़ी त्रासदी, जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी- भगवंत सिंह मान

You may also like