1
बारामूला, 21 अक्टूबर 2026: उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिला स्थित डारपोरा देलीना इलाके में सुरक्षा बलों ने एक नर्सरी के पास से आतंकियों के दो कथित मददगारों को गिरफ्तार किया है।
तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक पिस्टल दो ग्रेनेड और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों के अनुसार दोनों आरोपी किसी टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
फिलहाल सुरक्षा बल और पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ कर रहे हैं।