चंडीगढ़, 19 अक्टूबर 2026: मिलान में हिंसक झड़पों और दंगों के बीच भारत ने सोमवार 19 अक्टूबर 2026 को इटली में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इटली स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को दंगों और हिंसक झड़पों के दौरान सावधानी बरतने भीड़भाड़ और विरोध प्रदर्शनों की वजह से प्रभावित इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।
भारतीय दूतावास ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में दूतावास ने लिखा कि इटली में कुछ शहरों में पिछले हफ्ते हुए विरोध प्रदर्शनों और रैलियों के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। हम भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रदर्शन स्थलों से दूर रहने की सलाह देते हैं।
इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने नागरिकों से ऐसी घटनाओं से जुड़ी स्थानीय खबरों पर नजर रखने की अपील भी की है। वहीं यह भी कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक रोम स्थित भारतीय दूतावास या मिलान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।
दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों के लिए किसी भी आपातकालीन स्थिति में संपर्क करने के लिए इमरजेंसी नंबर भी जारी किए हैं। जिसमें रोम स्थित भारतीय दूतावास का नंबर +39 331 614 2085 और मिलान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास का नंबर +39 388 164 7527 है।
ये भी देखे: 5 साल की बच्ची ने CM योगी को बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया, योगी बोले- मन लगाकर पढ़ाई करना