चंडीगढ़, 21 अक्टूबर 2026: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 30 अक्तूबर को दो दिवसीय दौरे पर राजधानी आएंगे। वह इस दौरान विधानसभा चुनाव की संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा भी लेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ब्रजेश पाठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े चारों सह प्रभारी यूपी के सभी केंद्रीय मंत्री प्रदेश सरकार के मंत्री सांसद और विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहेंगे।
इससे पहले पार्टी कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम पर मुहर लगाने की कवायद में जुटी है। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। अमित शाह के दौरे के दूसरे दिन पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ संगठन की तैयारियों और आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा होनी है। इस दौरान वर्तमान विधायकों का रिपोर्ट कार्ड भी उनके सामने रखा जा सकता है। ताकि टिकट वितरण के लिए आगे की रणनीति बनाई जा सके। शाह पार्टी नेताओं को चुनाव में जीत का रोडमैप बताने के साथ उनके दायित्वों के बारे में निर्देश भी दे सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश के मौजूदा सियासी माहौल पर भी चर्चा होगी। वहीं प्रदेश और जिला स्तर के संगठन की स्थिति की समीक्षा भी होगी।