दिल्ली, 08 अगस्त 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी प्रधानमंत्री से मिलने के लिए नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास गए जहां दोनों नेताओं के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। सीएम योगी पीएम मोदी से मिलने क्यों पहुंचे हैं और क्या बात हुई है इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी के बीच हुई इस मीटिंग को यूपी से जुड़े कई अहम मुद्दों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि इस मुलाकात में किन-किन मसलों पर विस्तृत चर्चा हुई इसकी ऑफिशियल जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
सूत्रों के अनुसार मीटिंग में यूपी के डेवलपमेंट से जुड़े प्रमुख प्रोजेक्ट्स और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हो सकती है। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री को उत्तर प्रदेश में सरकार की तरफ से किए जा रहे विकास कार्यों और तमाम योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी दे सकते हैं।
ये भी देखे: मेरठ में सीएम योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए गुलाब, कहा- 4 से 4.5 करोड़ भक्त जल लेकर पहुंचेंगे