पंचकूला में दीवाली पर पटाखों से 40 से अधिक लोग झुलसे, आंख-हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें

by Manu
Panchkula

पंचकूला, 09 नवंबर 2026: दीवाली की रात पंचकूला और आसपास के इलाकों में पटाखों की आतिशबाजी के दौरान बड़ा हादसा देखने को मिला। रोशनी के त्योहार पर असावधानी और पटाखों के फटने से 40 से अधिक लोग झुलस गए।

घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां देर रात तक डॉक्टरों की टीम घायलों के उपचार में जुटी रही।

अस्पताल की इमरजेंसी में झुलसकर पहुंचने वालों में मासूम बच्चों से लेकर महिलाएं और बुजुर्ग तक शामिल हैं। अधिकतर मरीजों की आंखों चेहरे हाथ और पैरों पर पटाखे फटने की वजह से गंभीर चोटें आई हैं।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like