चंडीगढ़, 10 जुलाई 2026: बठिंडा पुलिस ने जिले में बड़े पैमाने पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया। इस दौरान जिलेभर में सर्च ऑपरेशन किया गया, जिसमें 141 लोगों को हिरासत में लिया गया।
एसएसपी ज्योति यादव बैंस ने बताया कि यह ऑपरेशन पंजाब के डीजीपी के निर्देशों पर चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य अपराधियों और विभिन्न मामलों में भगोड़ों को पकड़ना था।
ऑपरेशन के लिए 58 टीमें गठित की गई थीं, जिन्हें अलग-अलग लक्ष्य सौंपे गए थे।
पुलिस ने बताया कि 141 हिरासत में लिए गए लोगों में से 41 के पास चोरी का सामान बरामद हुआ। साथ ही 23 चोरी की मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं।
ऑपरेशन के दौरान दो अवैध हथियार भी बरामद किए गए, जिनमें एक .30 बोर का पिस्तौल और एक .32 बोर का पिस्तौल शामिल है।
नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने 85 हजार रुपये की ड्रग मनी और कुल 150 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
ये भी देखे: ऑपरेशन प्रहार: पंजाब पुलिस का 72 घंटे के ऑपरेशन का ऐलान, नहीं बचेंगे गैंगस्टर