चंडीगढ़-पंजाब में मानसून सक्रिय, आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by Manu
punjab rain

चंडीगढ़, 10 जुलाई 2026: चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह से तेज बारिश हुई, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पंजाब में मानसून के आने के 7 दिन बाद भी अभी तक पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। जुलाई महीने में पंजाब में अब तक सामान्य से 3 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है, जबकि चंडीगढ़ में सामान्य से 71 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है। यह सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे चल रहा है। फरीदकोट में सबसे अधिक 38.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र ने आज से अगले तीन दिनों तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी रखा है। कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, सिरमौर और शिमला जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इससे इन क्षेत्रों में जलभराव और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

बुधवार को मंडी में बारिश से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पर्यटकों को नदी किनारे से दूर रहने की अपील की गई है।

ये भी देखे: पंजाब और चंडीगढ़ में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, यलो अलर्ट जारी

You may also like