चंडीगढ़, 20 जनवरी 2026: पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार शुरू किया हैं। इसके बारे में जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 20 जनवरी की सुबह ऑपरेशन लॉन्च किया गया है।
आपको बता दे कि, पंजाब पुलिस की 2000 से अधिक टीमें और करीब 12 हजार अफसर इस ऑपरेशन में लगे हुए है। ये ऑपरेशन 72 घंटे तक चलेगा। गैंगस्टर्स के खिलाफ एक हेल्पलाइन की शुरुआत भी की गई। 9394 693 946 नंबर पर कोई भी व्यक्ति गैंगस्टरों या उनके गुर्गों से जुड़ी जानकारी दे सकता है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ‘आफ्टेक’ नाम से एक नया सेल शुरू किया गया है। देश के बाहर 60 गैंगस्टर बैठे हैं। यह सेल इन्हें भारत वापस लाने के लिए लीगल टूल इस्तेमाल करेगा। इनमें से 23 के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया जा चुका है।
ये भी देखे: अमृतसर सरपंच हत्याकांड में पंजाब पुलिस को मिली सफलता, छत्तीसगढ़ से 2 मुख्य शूटर गिरफ्तार