सेना प्रमुख का पाकिस्तान को चेतावनी, भूगोल में रहना है या इतिहास बन जाना है?

by Manu
जनरल उपेंद्र द्विवेदी

चंडीगढ़, 16 मई 2026: थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ा सैन्य संदेश देते हुए शनिवार को चेतावनी दी है कि अगर उसने भारत के खिलाफ आतंकवादियों को पनाह देना और अपनी नापाक हरकतें जारी रखीं तो उसे तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या इतिहास का।

दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में ‘यूनिफॉर्म अनवेल्ड’ द्वारा आयोजित एक संवादात्मक सत्र में सेना प्रमुख से पूछा गया कि अगर पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर जैसी परिस्थितियां फिर पैदा होती हैं तो भारतीय सेना कैसे प्रतिक्रिया देगी?

इस पर जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, “ऐसी स्थिति बनी तो भारतीय सेना उसी तरह या उससे भी अधिक मजबूत जवाब देगी।”

ये भी देखे: Operation Sindoor: कारगिल विजय दिवस पर सेना प्रमुख ने ऑपरेशन सिंदूर पर कही बड़ी बात

You may also like