चंडीगढ़, 16 नवंबर 2026: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बच्चन परिवार को निशाना बनाने की धमकी दी है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार गोल्डी ढिल्लों ने सोमवार को फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उसने दावा किया कि मुंबई में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किए जाने से उसके गिरोह की गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उसने कहा कि गिरफ्तारियां उनके किसी भी कथित हमले की योजना को रोक नहीं सकती हैं।
गैंगस्टर ने अपनी पोस्ट में गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान विकास ठाकुर और दीपक सिंह के रूप में बताई। उसने दावा किया कि दोनों केवल उसके गुट से जुड़े हैं और उनका किसी दूसरे गैंग से कोई संबंध नहीं है।
ढिल्लों ने यह भी दावा किया कि मुंबई में उसके कई अन्य सहयोगी मौजूद हैं। उसने कहा कि उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी से उसके नेटवर्क की गतिविधियां रुकने वाली नहीं हैं।
ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया