हिजबुल्ला ने इजरायल पर दागे कई राकेट

by TheUnmuteHindi
हिजबुल्ला ने इजरायल पर दागे कई राकेट

बेरूत, 9 अक्तूबर : हिजबुल्ला ने गत दिवस इस्राइल में हाइफा शहर तक कई रॉकेट दागे और इस्राइली सरकार ने उत्तरी तटीय शहर के निवासियों को आगाह किया है कि वे अपनी गतिविधियां सीमित करें जिससे और विद्यालयों को बंद करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार हिजबुल्ला ने मंगलवार को इस्राइल में कई रॉकेट दागे और आतंकवादी समूह के कार्यवाहक नेता ने उस दबाव को बनाए रखने का संकल्प लिया जिसके कारण हजारों इस्राइलियों को लेबनानी सीमा के समीप अपने घरों से विस्थापित होना पड़ा है। इस्राइली सेना ने कहा कि उसने और सैनिकों को दक्षिणी लेबनान में भेजा है और एक हवाई हमले में हिजबुल्ला का एक वरिष्ठ कमांडर मारा गया है। इस्राइली सेना ने कहा कि हिजबुल्ला ने सीमा पार से करीब 180 रॉकेट छोड़े। हिजबुल्ला के कार्यवाहक नेता शेख नईम कासिम ने कहा कि लेबनान के बड़े हिस्सों में इस्राइल के हवाई हमलों के हफ्तों बाद भी उसकी सैन्य क्षमताएं बरकरार हैं। इस्राइल के इन हमलों में पिछले कुछ सप्ताह में हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर मारे गए हैं।

You may also like