55
14 लोक कलाओं का “लोक विरासत” मेला आज 2 अक्टूबर को
पटियाला : पंजाब की लुप्त हो रहीं लोक कलाओं के संरक्षण और संस्कृति के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता से उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “लोक विरासत” नाम से एक दिवसीय सांस्कृतिक मेला,कालिदास ऑडिटोरियम, विरसा विहार केंद्र, नजदीक भाषा विभाग पंजाब, शेर वाला गेट पटियाला में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के निदेशक श्री एम. फुरखान खान साहब ने कहा कि इस लोक विरासत मेले में 14 विभिन्न कला श्रेणियों के लगभग 150 कलाकार भाग लेंगे और अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटियाला वासियों को खुला निमंत्रण दिया है।