नई दिल्ली, 1 अक्तूबर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में 500 साल का रामलला के मंदिर का इंतजार खत्म हुआ है। उन्होंने कहा कि जो कार्य 75 वर्षों में नहीं हो पाया, 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने और मेरे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद डबल इंजन की सरकार ने कर दिखाया। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी सोमवार को हिसार पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी जन आशीर्वाद रैली में शामिल हुआ और हांसी से भाजपा प्रत्याशी विनोद भयाना व नारनौंद प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यू के समर्थन में रैली को संबोधिक किया। इस दौरान सीएम योगी ने जनता से भाजपा प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इसके साथ उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कई सालों तक राम मंदिर के मुद्दे का समाधान नहीं होने दिया, कांग्रेस देश की समस्या का नाम है।
500 वर्ष बाद रामलला के मंदिर का इंतजार हुआ खत्म : योगी आदित्यनाथ
53
previous post