बहराइच में आतंक मचाने वाले भेडि़ए को किया काबू

by TheUnmuteHindi
बहराइच में आतंक मचाने वाले भेडि़ए को किया काबू

नई दिल्ली, 11 सितंबर : बहराइच के आस-पास के गांवों में आतंक मचाने वाले भेडि़ए को बुधवार को वन विभाग की टीम तथा स्थानीय लोगों ने पकडऩे में सफलता हासिल की है। अब वन विभाग को ‘अल्फा’ नामक भेडिय़े की तलाश है। बहराइच के प्रभागीय वन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि अब इस झुंड का आखिरी भेडिय़ा बचा रह गया है। उन्होंने बताया, ‘सोमवार शाम करीब छह बजे चक मार्ग पर हमें दो भेडिय़ों के पैरों के निशान दिखे। वहीं, कौवों का झुंड भी दिखा। इससे यह तय हो गया था कि भेडिय़े ने बकरी को उठाकर खाया है, और अब इनका जोड़ा यहीं कहीं आराम कर रहा होगा। उसके बाद चलाए अभियान दौरान उन्हें काबू कर लिया गया।

You may also like