102
अमेरिका, 9 सितंबर : उनकी समझ और सोच का भाजपा भी तोड़ नहीं निकाल पाई क्योंकि राहुल गांधी काफी समझदार और पढ़े-लिखे हैं। ये बातें इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और गांधी परिवार के राजनीतिक सलाहकार सैम पित्रोदा ने अमेरिका में कही। पित्रोदा ने अमेरिका के टेक्सास में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी के तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सोच बहुत अच्छी है।