107
नई दिल्ली, 9 सितंबर : बांगलादेश में दुर्गा पूजा को लेकर सरकार ने नया फरमान जारी किया है।दुर्गा पूजा के दौरान हिंसा होने की आशंका है। कट्टरपंथी हिंदू त्योहारों को अपना निशाना बना सकते हैं। इस बीच बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार ने उपद्रवियों को कड़ी चेतावनी जारी की है। सरकार ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव को बिगडऩे और अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।