48
नई दिल्ली, 6 सितम्बर : भारत नेपाल सीमा पर पुलिस ने तीन लोगों को जाली नोटों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तीनों लोगों के कब्जे से लगभग दो लाख रुपए मूल्य के जाली नोट बरामद किए। पुलिस ने इंडो नेपाल बॉडर के रास्ते भारत मे जाली नोट की खेप पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि तीन लोगों के कब्जे से 1.95 लाख रुपए मूल्य के जाली नोट बरामद किए हैं, जिसे लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।