78
नई दिल्ली, 17 अगस्त : बांग्लादेश देश में राजनीतिक घटनाक्रम और सत्ता परिवर्तन और अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर अत्याचार की खबरें आने के बाद संयुक्त राष्ट्र की एक मानवाधिकार टीम बांग्लादेश का अगले हफ्ते दौरा करेगी। बता दें कि बांगलादेश में पिछले दिनों जमकर मारकाट, हिंसा और बवाल हुआ। इसमें सैकड़ों लोगों की जानें गईं और हजारों लोग घायल हुए। बांग्लादेश में हाल में हुई हिंसा के दौरान मानवाधिकार उल्लंघन की मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार की जांच पर चर्चा करने के लिए टीम ढाका में सरकार के साथ बैठक करेगी।